ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिले भर में अपराध के खिलाफ अभियान जारी, 103 आरोपी गिरफ्तार : एसपी

– शराब के विरुद्ध कई थाना क्षेत्र में छापेमारी

मोतिहारी /
पुलिस अधीक्षक डॉ• कुमार आशीष ने कहा कि जिले में अपराध के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में जिला पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से 103 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में से 04 पेशेवर अपराधकर्मी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में 01 हत्या, 05 एस.सी/एस.टी. अधिनियम एवं 02 महिला प्रताङणा के कांड के आरोपी हैं। गिरफ्तारियों में घोङासहन थाना से कुख्यात अपराधकर्मी अजीत आनंद उर्फ बिट्टू पिता सदन साह ग्राम हसनपुर बैरिया थाना कुंडवा चैनपुर को हत्या, पिपराकोठी थाना से भगेलु राउत पिता स्व. बनारस राउत, गुड्डू राउत पिता जोखु राउत, सन्नी कुमार पिता भगेलु राउत सभी ग्राम ठेकहां कोठी थाना पिपराकोठी, पलनवा थाना से प्रदुम्न सिंह पिता विक्रमा सिंह ग्राम लोकरिया थाना पलनवा, चिरैया थाना से धर्मेश कुमार पिता भोला राय ग्राम खोरा थाना चिरैया को एस.सी./एस.टी. अधिनियम एवं राजेपुर थाना से प्रभु साह पिता स्व. राजो साह ग्राम चक्की हनुमान नगर थाना राजेपुर तथा केसरिया थाना से अनिता देवी पिता छट्ठू राम ग्राम दिलावरपुर थाना केसरिया को महिला प्रताङणा के कांड में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुल 18 मद्यनिषेध कांड के अभियुक्त हैं। इसके अलावे शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत एंटी लीकर टास्क फ़ोर्स द्वारा पिपरा, कल्याणपुर, जितना एवं रक्सौल थाना क्षेत्र अंतर्गत संयुक्त सघन छापामारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी के उपरांत 390.36 लीटर विदेशी शराब, 46 लीटर देशी शराब, 02 मोटर साइकिल, 01 टेम्पु, 01 सिलेंडर, 01चुल्हा को जप्त किया गया है। इस सुनियोजित अभियान के तहत मद्यनिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत कुल 09 कांड दर्ज किये गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.