ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस के साथ पूर्व पंचायत समिति सदस्य गिरफ्तार

सासाराम। रोहतास जिला काराकाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर से गुरुवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति मोथा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य बताया जाता है। इसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार काराकाट थाना को सूचना मिली की एक व्यक्ति अपनी छत पर चढ़ कर हथियार से फायरिंग कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने काराकाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन करते हुए जांच का आदेश दिए। थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद गठित टीम के साथ रघुनाथपुर गांव पहुंचे जहां संदिग्ध की पहचान करते हुए गिरफ़्तारी हेतु प्रयास करने लगे। इसी क्रम में पुलिस बल को देख एक व्यक्ति भागने लगा लेकिन पुलिस के तत्परता के कारण वह असफल रहा और कुछ ही दूरी पर पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति रघुनाथपुर निवासी श्याम बिहारी राम का पुत्र जयनाथ राम है। यह मोथा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य भी रह चुका है। इसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस सहित दो खोखा भी बरामद किया गया है। कड़ी पूछताछ के दौरान पता चला कि इसके द्वारा अपने ही घर के छत से उक्त देसी कट्टे से दो राउंड फायरिंग भी किया गया है। इस संबंध में धारा 25(1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 69/22 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.