ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जदयू में युवा कार्यकर्ताओं का है उज्वल भविष्य : दिव्यांशु भारतद्वाज – युवा जदयू के संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य अभिनंदन

बगहा में जदयू युवा मोर्चा के अभिनंदन समारोह सह युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज का कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया। श्री भारद्वाज ने कहा कि राजनीति में जो युवा आना चाहते हैं, उनके लिए जदयू में बेहतर भविष्य है। इस पार्टी से जुड़ कर नीतीश कुमार और खुद के सपनों को साकार कर सकते हैं। आने वाला भविष्य युवाओं का है। इसलिए अन्य पार्टियों के अपेक्षा जदयू उनके लिए बेहतर है। बाल्मीकि कंपलेक्स में आयोजित युवा जदयू के अभिनंदन समारोह सह युवा संवाद कार्यक्रम में पार्टी की युवा इकाई को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 11 प्रकोष्ठों के गठन के बाद युवा जदयू की कमान उन्हें सौंपी। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद यह तय हुआ कि धरातल पर जाकर पार्टी मजबूत करने का कार्य किया जाए। इस मिशन को युवा जदयू ने युवा संवाद कार्यक्रम के नाम से हर जिले में आयोजित कर रही है। पिछले 2 मार्च से जिलों का भ्रमण जारी है और यह उनके गृह जिले में 34 वां कार्यक्रम है। उसके बाद शेष 4 जिलों का आने वाले दिनों में भ्रमण पूरा होगा। श्री भारद्वाज ने कहा कि युवाओं को बरगलाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि कब तक जंगलराज का भय दिखाकर पार्टी राजनीति करेगी। वैसे में मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पिछले 17 वर्ष में नीतीश सरकार ने बिहार की जो तस्वीर बदली है। सरकार हर जिले में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज खुल रही है। पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना हो रही है। आज कुछ लोग शराबबंदी का विरोध कर रहे हैं। जबकि शराबबंदी लागू करके नीतीश कुमार ने गरीबों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य परिषद सदस्य चन्द्रकिशोर राम जी, बिपिन दुबे, अशोक पांडेय, जदयू महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लक्ष्मी खत्री, आरती सहनी, युवा जदयू के प्रदेश से आये हुए, परिमल राज, विक्की मेहता, मनीष पटेल, नयन पटेल, राहुल झा, रणविजेय चौहान, आलोक भरदुवाज, उत्कर्ष कश्यप, मुकुल कुमार, जयंत कुमार, विकास मिश्रा, गूगल पाण्ड्य, ललितेश मांझी शामिल रहे। मौके पर सुमित एडम माला देवी, शांति देवी की मुरारी चौधरी, महावीर अखिलेश, कृष्णा कुमार चंदन, चंदन चंद्रभूषण कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, ओम पटेल, सुजीत पटेल के अलावे सैकड़ों युवा साथी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.