ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम

जिला प्रशासन ने कमर कस लिया की अब नहीं होने देंगे बेतिया में जलजमाव, नाली में उतारे जाएंगे पोकलेन

पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय में जल जमाव से नगर प्रशासन की किरकिरी होती रही है। इसके दृष्टिगत इसबार जिला प्रशासन ने डीएम कुंदन कुमार ने गुरुवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में आसन्न बरसात के दृष्टिगत जल निकासी की समुचित व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बरसात के मौसम में जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए सभी संभव प्रयास किया जाय, यह अतिमहत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में तनिक भी लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कुंदन कुमार ने कहा कि विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) चलाकर जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करें, जिससे आमजन को बरसात के मौसम में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। कैम्प मोड में बड़े तथा छोटे नालों की निरंतर सफाई कराना सुनिश्चित करे। आवश्यकता पड़ने पर ह्यूम पाईप का इस्तेमाल भी सुनिश्चित करें, किन्तु जल जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कच्चे नालों को आवश्यकतानुसार चौड़ा व गहरा करें, जिससे जल निकासी सुगमतापूर्वक संभव हो सके। डीएम ने निदेश दिया कि शहर के जल जमाव वाले क्षेत्र को सर्वें कराकर चिन्हित कर कार्ययोजना तैयार कर अग्रेत्तर कार्रवाई अविलंब प्रारंभ करे। इसकी सभी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाय। जिस जगह पर पानी ज्यादा इकट्ठा होता है उसको चिन्हित करते हुए तुरंत जलनिकासी की व्यवस्था की जाय। नालों की साफ-सफाई/उड़ाही तथा कच्चे नालों का कनेक्शन करना आवश्यक है। समीक्षा के क्रम में नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया ने बताया कि बेतिया शहर के मुख्य नालों सहित अन्य छोटे नालों की साफ-सफाई करायी जा रही है। साथ ही सड़कों, गलियों की साफ-सफाई भी नियमित रूप से करायी जा रही है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य नालों सहित अन्य नालों का कई जगहों पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे जल निकासी में बाधा उत्पन्न हो रहा है। जिला पदाधिकारी ने सख्त निदेश दिया कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने, जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कर कार्रवाई प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि नालों पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करें, नियमानुसार उनको जुर्माना करें। आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नालों में कचरा डालकर जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने कमर कस लिया, नहीं होने देंगे बेतिया में जलजमाव, नाली में उतारे जाएंगे पोकलेन जिससे नाले अवरोधमुक्त
उन्होंने निदेश दिया कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निकाय प्रशासन समन्वित प्रयास करते हुए शहर को जल जमाव से मुक्ति दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करें ताकि शहरवासियों को बरसात के मौसम में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि नालों की उड़ाही एवं अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी, बॉबकट, पोकलेन मशीनों को उपयोग में लायें जिससे तीव्र गति से कार्य सम्पादित हो सके। डीएम ने कहा कि किसी भी हाल में आगामी मॉनसून में वॉटर लॉगिंग की समस्या नहीं होनी चाहिए। अंधरी-चुनरी एवं चंद्रावत नदी में गिरने वाले जल को बिना किसी अवरोध के सुगमतापूर्वक प्रवाहित करने के लिए अच्छे तरीके से नालों एवं निकास द्वार की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने निदेश दिया कि पहले मुख्य नाला जो नगर थाना से द्वारदेवी चौक से लालबाजार, हजारी मल धर्मशाला, तीन लालटेन चौक, पदमा नगर, नगर निगम बाउंड्री के पीछे से स्टेशन चौक, भगवती नगर, रेलवे पुल क्रॉस होते हुए पादरी दुसैया पुल होते हुए अंधेरी चुंधरी पुल तक जाती है का क्षेत्रवार विभाजन कर उड़ाही एवं अतिक्रमण हटाया जाय। इसके बाद अन्य बड़े-छोटे नालों की उड़ाही, अतिक्रमणमुक्त कराते हुए जल निकासी का समुचित प्रबंध किया जाय। डीएम कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया उपेन्द्र नाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से अपील की गयी है कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में शहरवासी अपना योगदान दें। जिला प्रशासन, नगर निगम को सहयोग करें। नालों में कचरा नहीं डाले, कूड़ेदान में डालें। नालों का अतिक्रमण नहीं करें। अगर किन्ही के द्वारा नालों का अतिक्रमण किया गया है तो उसे अविलंब स्वयं हटा लें। जलनिकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। जलजमाव होने से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपर्युक्त समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक, बेतिया उपेन्द्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त अनिल कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.