विधायक द्वारा श्रमिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजन
पिरपैंती; आजादी के अमृत महोत्सव पर एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर उच्च विद्यालय शेरमारी के प्रांगण में पीरपैंती के विधायक ई ललन कुमार के नेतृत्व में श्रमिकों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी शुरुआत विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में आये श्रमिको को विधायक ने अपने हाथों अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि परिश्रम कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करने वाला हर व्यक्ति श्रमिक है।जब तक देश का श्रमिक खुश नही होगा तब तक न तो देश मे खुशहाली रहेगी और न ही उद्योग जगत खुशहाल होगा।असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को उन्हौने सरकार द्वारा कराए जा रहे निबंधन से निबंधित होने का आह्वाहन किया ताकि उन्हें सरकार द्वारा चलाये जा रहे श्रमिक कल्याण की योजनाओं का लाभ सके।कार्यकम को जदयू अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ,विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश सिंह दीपतेन्द्र वर्णवाल पंकज साह राकेश राठौर बालेश्वर रजक सितांशु मंडल ने भी सम्बोधित किया।