अनुपम खेर ने एसएस राजामौली से की मुलाकात
अनुपम खेर बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जो फिल्मों में अपने हर किरदार में जान फूंक देने का काम करते हैं। बीते दिनों अभिनेता की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं हाल ही में अनुपम खेर ने ‘आरआरआर’ के डायरेक्टर एसएस राजामौली से मुलाकात की। अभिनेता ने इस खास मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब फैंस के बीच वायरल हो रही हैं।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में अनुपम खेर एसएस राजामौली से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें गोवा फेस्ट की हैं, जहां पर अनुपम खेर और एसएस राजामौली की मुलाकात स्टेज पर हुई थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों की ये मुलाकात काफी शानदार रही। अनुपम खेर और एसएस राजामौली ने इस मुलाकात को काफी एंजॉय किया है। कुछ तस्वीरों में दोनों हाथ मिलाते दिख रहे हैं, तो कुछ में दोनों एक-दूसरे के गले मिलते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुपम खेर ने एक शानदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘क्या कमाल का आदमी है और क्या कमाल की बातचीत थी एक और केवल, अवारा एसएस राजामौली के साथ गोवा फेस्ट पर। सयुक्त परिवारों, बचपन की कहानियों, हमारे महाकाव्यों और निश्चित रूप से सिनेमा में जीवन के बारे में उनसे बात करके बहुत अच्छा लगा! जय हो।’
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.