ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ की बढ़ी मुश्किलें

ऑस्कर 2022 में मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद से हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा है, थप्पड़ कांड के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी लेकिन उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एकेडमी ने ऑस्कर घटना के बाद उन्हें प्रतिबंधित करने का फैसला लिया था और अब उनकी आगामी फिल्म के मेकर्स ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

ऑस्कर 2022 में उनके थप्पड़ की घटना के मद्देनजर, मेकर्स ने विल स्मिथ की फिल्म ‘इमेन्सिपेशन’ की रिलीज की तारीख को स्थगित करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को 2023 तक टालने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज की अगली तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।ऑस्कर के मंच पर कॉमेडियन क्रिस रॉक ने स्मिथ की पत्नी जेडा के गंजेपन का मजाक बनाया था, जिसकी वजह से विल ने मंच पर ही सबके सामने क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था और वापस अपने जगह पर आकर बैठने के बाद भी क्रिस रॉक को काफी भला बुरा कहते हुए कहा कि मेरी पत्नी का नाम अपनी जुबान पर भी मत लाना। हालांकि कुछ दिन पहले यह खबरें भी आईं कि अब विल और उनकी पत्नी जेडा के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.