बीपीएससी पेपर लीक को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्श, नीतीश का जलाया पुतला
सासाराम। रोहतास में जन अधिकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर बीपीएससी के प्रश्प पत्र लीक मामले को लेकर आज राज्य भर में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में रोहतास जिला के अकबरपुर में जुटे जाप कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला जलाया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अकबरपुर मेन रोड पहुंचे और वहां एसबीआई एटीएम के सामने पुतला दहन किया। पुतला दहन का नेतृत्व जन अधिकारी पार्टी यूथ विंग युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष तोराब नियाजी कर रहे थे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बीपीएसी के 67 साल के इतिहास में आज तक प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ था। परंतु सुशासन एवं डबल इंजन की सरकार में प्रश्नपत्र लीक हुआ है। राज्य की सबसे बड़ी परीक्षा में घोटाला और सरकार टालमटोल कर रही है। 5 लाख से अधिक परीक्षार्थी के उम्मीद पर सरकार ने पानी फेर दिया है। राज्य में बेरोजगारी चरम पर है और यहां प्रतियोगी परीक्षा में भी पेपर लीक हो रहा है। मौके पर जाप जिला अध्यक्ष विशाल कुशवाहा, विनोद सिंह यादव, सरफुद्दीन अंसारी, अजीज अख्तर, अखिलेश सिंह, राजेश कुमार, गणेश पासवान, जिलानी अंसारी, रमेश कुमार, आतिफ खान, वसीम खान, खादिम अंसारी, नफीस अहमद, जकी खान, अमीर उल इस्लाम आदि उपस्थित रहे।