तेज रफ्तार ऑल्टो पुल से टकराई चालक की मौके पर मौत
सासाराम। रोहतास जिला के बड्डी थाना क्षेत्र रायपुर चोर-शिवसागर बाईपास सड़क पर नौलखा मंदिर के समीप आज सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। मृतक भोजपुर जिला का बताया गया है। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अल्टो कार सड़क के किनारे बने पुल में टकराई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक की मौत घटना स्थल पर कार के अन्दर ही दबकर हो गई। दुर्घटना के बाद जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर से युवक को निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष मनिन्दर कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति भोजपुर जिला के तरारी थाना क्षेत्र के ग्राम करथ के निवासी मो जफीर का 38 वर्षीय पुत्र जमालुद्दीन है। मृतक के परिजनों को सुचना दे दी गई है। परिजन सूचना पाते ही सासाराम आए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक एक शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहा था मगर मौत की सूचना प्राप्त हुई।