ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मिनी ट्रक पुलिया में गिरा, 3 की मौत, 26 घायल

अलीराजपुर | मध्य प्रदेश में मिनी ट्रक से शादी में जा रहे ट्रक पुलिया से गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार देर रात उस समय हुई, जब झाबुआ से अलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर की ओर शादी समारोह ले जा रहा एक मिनी ट्रक पुलिया से गिर गया। चंद्रशेखर आजाद नगर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के नाम पर एक गांव है। अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा, “शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक वाहन पुलिया से गिर गया। तीन लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। घायलों में 12 महिलाओं और 14 पुरुषों का झाबुआ जिले का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।”
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रकाश सोलंकी (20), लाला खराडी (60) और पंकज सोलंकी (15) के रूप में हुई है, जो सभी झाबुआ जिले के भुटखेड़ी गांव के निवासी हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ ने कहा, “मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर जिले में हुए हादसे में हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.