ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की अध्यक्षता में शराबबंदी के निमित्त समीक्षा बैठक आयोजित

मोतिहारी: अपर मुख्य सचिव , मद्य निषेध , उत्पाद एवं निबंधन विभाग , बिहार सरकार की अध्यक्षता में जिलेभर में शराबबंदी के निमित्त सभी कार्यों की जिला , अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण एवं पुलिस पदाधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का संचालन जिलाधिकारी ने की।
इस बैठक में निम्न एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई :-
मार्च एवं अप्रैल माह में पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा गिरफ्तारी की तुलना,
मार्च एवं अप्रैल माह में पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा जब्त गाड़ी की तुलनात्मक समीक्षा,
अप्रैल माह में विदेशी शराब की जब्ती की समीक्षा।
मार्च एवं अप्रैल माह में पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा ब्रेथ एनालाइजर द्वारा टेस्ट किए गए पॉजिटिव पर कार्रवाई की समीक्षा।
पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा धारा 37 के तहत पीने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं उनकी निशानदेही पर पुलिस विभाग द्वारा सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए गिरफ्तारियां
वाहनों की नीलामी, शराब विनष्टीकरण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अपर मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि
विदेशी शराब की बड़ी खेप को पकड़े, गिरफ्तारियां सुनिश्चित की जाए ,
उन्होंने कहा कि वल्नरेबल एरिया में विशेष चौकसी बरती जाए,
कॉल सेंटर से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई तुरंत की जाए , छापेमारी करते हुए गिरफ्तारियां हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए।
उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में एक्साइज, पुलिस विभाग, सैप , होमगार्ड के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में रेड डालें एवं गिरफ्तारियां हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, अपर समाहर्ता ,अपर समाहर्ता आपदा, जिला परिवहन पदाधिकारी , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ उत्पाद विभाग के पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.