फिल्म ‘दोबारा’ 19 अगस्त को होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सिर्फ अपने बेबाक अंदाज के लिए ही नहीं बल्कि अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। तापसी पन्नू की फिल्मों का फैन्स को इंतजार रहता है और ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म दोबारा बीते लंबे वक्त से चर्चा में है और अब उसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं और फैन्स को उम्मीद को तापसी और अनुराग की जोड़ी से काफी उम्मीदे हैं।एकता कपूर और अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित नए जमाने की थ्रिलर फिल्म ‘दोबारा’, 19 अगस्त 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म प्रशंसित निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता आर कपूर और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.