ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एआरटी सेंटर की बदहाली होगी दूर, बायोमीट्रिक प्रणाली से दर्ज होगी कर्मियों की उपस्थिति

मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार का एम्स कहा जाने वाला एसकेएमसीएच का एआरटी सेंटर इन दिनो पूरी तरह बदहाल है। यहां न समय से कोई कर्मी आते हैं और न ही मरीजों को किसी तरह की सुविधा ही मिलती है।
शाम होते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमघट लगने लगता है और परिसर मे आवारा जानवर घूमते रहते हैं। यहां कर्मचारियों के आने-जाने का कोई समय निश्चित नहीं है जबकि एआरटी सेंटर का कार्य अवधि सुबह 9 बजे से 4 बजे संध्या तक है। एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में गंभीर हालत में इलाज के लिए जब मरीज पहुंचते है तो उनको ट्राली सेवा भी नहीं मिलती है। परिणामस्वरूप मरीज के परिजन, स्वयं स्टेचर पर मरीज को लेकर अस्पताल से बाहर एक्सरे के लिए ले जाते है। परिजनों ने बताया कि यहां कोई सुनने वाला नहीं है। मालूम हो कि अस्पताल की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीएस झा रात-दिन एक कर दिए हैं, लेकिन उनके सपनों को साकार अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मी से लेकर स्थाई कर्मी तक नहीं होने देने का शायद कसम खा लिए हैं। इस कारण जब तब इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के साथ परेशानियां उत्पन्न होती रहती है। यदि नहीं सामान वार्ड में भर्ती मरीजों को भी इमरजेंसी में लाने के लिए कोई ट्रॉली मैन तक नहीं मिलते हैं। ऐसी शिकायतें मिलने के बाद अस्पताल अधीक्षक डा. बीएस झा ने जब एआरटी सेंटर का निरीक्षण किया तो वहां की स्थिति देखकर वे भी हतप्रभ रह गये। इसके बाद उन्होने सेंटर मे कार्यरत कर्मियों के लिए बायोमिट्रिक पद्धति से उपस्थिति दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।
अब कर्मी 9 बजे सुबह सेंटर मे प्रवेश करते समय और शाम 4 बजे ड्युटी समाप्त कर बाहर निकलते समय बायोमिट्रक उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसी आधार पर उनके वेतन का भुगतान किया जाएगा। अधीक्षक ने 9 बजे सुबह से 4 बजे शाम तक कर्मियों को एआरटी सेंटर मे उपस्थित रहना अनिवार्य कर दिया है।इसमे कोताही करने वालों को अगली अवधि का सेवाविस्तार भी नहीं किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.