ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एटीएस के डीजी एस रविन्दन ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर: जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों समेत सभी थाना प्रभारियों के साथ एटीएस के एडीजी एस. रविंद्रन ने मुजफ्फरपुर में क्राइम कंट्रोल और पेंडिंग केसों की समीक्षा की।एटीएस के एडीजी ने कहा मैं गाइड बनकर आया हूँ, सर्किल इंस्पेक्टर की अब जिम्मेवारी बढ़ेगी।हर महीने उनसे रिपोर्टकार्ड लिया जाएगा ।इस दौरान एसएसपी जयंतकांत, सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और सभी थानेदार मौजूद थे। बताते चलें कि पिछले महीने जिले में एटीएस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया था।
इसके बाद अलग-अलग थानों में पहुंचकर पुलिस कार्रवाई और थाना रिकॉर्ड का हाल देखा। इस दौरान शहरी क्षेत्र में 22 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से गायब पाया गया। थाने में संतरी ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन संतरी गायब थे। ड्यूटी से गायब सभी पुलिस जवानों के निलंबन का आदेश एसएसपी जयंतकांत ने जारी किया है। एसएसपी ने बताया कि कि शनिवार रात सूबे के सभी जिलों में पुलिस गश्त और ड्यूटी का जायजा लेने के लिए पटना मुख्यालय से डीजीपी से लेकर एडीजी और आईजी तक निकले थे। इसी कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर एडीजी एटीएस आए थे। उन्होंने मुजफ्फरपुर में कुछ संगठनों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हो रही कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.