ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम नीतीश ने विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, बरसात के पूर्व की तैयारियों का लिया जायजा,

सीएम ने अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में बरसात के पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सैदपुर नहर रोड जाकर सैदपुर नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नाले को और गहरा करें ताकि पानी का निकास भी बेहतर ढंग से हो। नाले को कवर्ड करने के साथ-साथ सड़क की चौड़ाई और बढ़ाएं ताकि आवागमन में भी लोगों को सुविधा हो। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने ड्रेनेज पंपिंग प्लांट सैदपुर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्मित सैदपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फर्स्ट स्टेज के गंदे पानी तथा अंतिम स्टेज़ के साफ पानी को भी देखा तथा पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे के तहत पहाड़ी पर निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान जहां कहीं भी सड़कों का कटाव किया गया है, उन सभी पथों की कनेक्टिविटी ठीक करें। उन्होंने कहा कि जिस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, उसे 31 मई तक पूर्ण करें। निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों में वर्षापात होनेवाला है। बरसात के पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना करने आये हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर, बुडको के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.