ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय टीम 43 साल बाद सेमीफाइनल में

भारतीय टीम थॉमस कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच बार की चैंपियन मलेशिया की टीम को 3-2 से हरा दिया। एक वक्त स्कोर 2-2 की बराबरी पर था। इसके बाद एचएस प्रणय ने निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में पहला मेडल पक्का किया।भारतीय टीम 43 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंच सकी है। इससे पहले टीम 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि, तब सिर्फ फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को ही मेडल दिए जाते थे। इस बार टीम ने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है।टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले लक्ष्य सेन को पहले मैच में ली जी जिया के हाथों 23-21, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.