ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ज्यादा मैंगो शेक पीने से सेहत को हो सकते हैं नुकसान

शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है : आम की तासीर गर्म होती है। मैंगो शेक आपको भले ही थोड़े समय के लिए ठंडक महसूस कराने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से यह शरीर की गर्मी को बढ़ा सकता है।

मोटापा : अगर आप वेट-लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं तो मैंगो शेक से दूरी बना लें। आम में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो वजन को बढ़ाने का काम कर सकती है। यही कारण है कि फिटनेस एक्सपर्ट वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए लोगों को मैंगो शेक का सेवन करने से बचने की सलाह देते हैं।

पाचन : पाचन संबंधी समस्या है तो मैंगो शेक का सेवन अधिक करने से बचें। इसे ज्यादा मात्रा में पीने से आपका पाचन तंत्र प्रभावित होता है और व्यक्ति को उल्टी, दस्त, मतली और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं।

डायबिटीज : डायबिटीज रोगियों को ज्यादा मीठा खाने की मनाही होती है और आम में नेचुरल शुगर पाई जाती है. अगर ज्यादा मात्रा में मैंगो शेक का सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल बढ़ सकता है।

त्वचा में एलर्जी हो सकती है : कुछ लोगों को दूध और आम के इस कॉम्बिनेशन से स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। मैंगो शेक पीने से उन्हें त्वचा में खुजली, रैशेज और पैच देखने को मिल सकते हैं।

एक्सपर्ट की सलाह : ऐसा नहीं है कि कि इस लेख में बात अगर मैंगो शेक पीने के साइड इफेक्ट्स की हो रही है तो आम में मौजूद सभी गुणों को नकारा जा रहा है।  आम खाने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे भी होते हैं। लेकिन आप अगर आम के स्वास्थ्य लाभों का आनंद लेना चाहते हैं तो इसे सीमित मात्रा में सीधा काटकर खाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.