ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुप्रीम कोर्ट में नीट पीजी परीक्षा टालने की मांग वाली याचिका खारिज

नीट पीजी 2022 परीक्षा टालने की मांग कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2022 परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय में आज, 13 मई 2022 को हुई सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि परीक्षा स्थगित करने से मरीजों की देखभाल और उपचार की व्यवस्था पर असर होगा। मामले की सुनवाई कर रही खण्डपीठ ने केंद्र सरकार की दलील से सहमति जताई कि पहले से ही अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी है क्योंकि इस साल पीजी डॉक्टरों के 2 बैच थे। खण्डपीठ ने कहा कि किसी भी राहत से मरीजों की देखभाल और डॉक्टरों की उपलब्धता पर असर पड़ेगा। यह उन 2.06 लाख डॉक्टरों के करियर को भी प्रभावित करेगा, जिन्होंने इस साल नीट-पीजी 2022 के लिए पंजीकरण कराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.