ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रमन सिंह को कवर्धा में तगड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद करीबी घनश्याम गुप्ता भी टूटे, अकबर ने थमाया कांग्रेस का हाथ

कवर्धा. अकबर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को एक और तगड़ा झटका दिया है. रमन सिंह  के गृह क्षेत्र कवर्धा का चुनावी प्रबंधन संभालने वाले घनश्याम गुप्ता को अकबर कांग्रेस में ले आये.

घनश्याम गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी और कंसोधन गुप्ता समाज के वरिष्ठ नेता हैं. घनशयाम गुप्ता अकबर के सामने समाज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्हें अकबर ने कांग्रेस का तिरंगा गमछा और माला पहनाकर प्रवेश कराया.

 बताया जाता है घनश्याम गुप्ता रमन सिंह के किचन कैबिनेट का हिस्सा थे. वे जिले में समाजिक और आर्थिक मसलों पर रमन सिंह के सलाहकार की तरह देखे जाते थे. बताया जाता कि वे कवर्धा जिले में रमन सिंह की ओर से हर चुनाव में सारा आर्थिक प्रबंधन संभालते थे. इससे पहले अकबर कवर्धा में कई रमन के करीबियों को काँग्रेस में शामिल कराकर उनकी राजनीतिक ज़मीन को काफी कमजोर कर चुके हैं.

 गुप्ता ने कहा कि वे कांग्रेस की रीति-नीति, भूपेश बघेल के कार्य और अकबर के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. इस मौके पर अकबर ने घनश्याम गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की जनता के लिए काम करने के लिए ततपर रहें. वे छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी नीतियों और कार्य को जन-जन तक और योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें.

 इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी, मोहित माहेश्वरी, राजेश माखीजानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी और कंसोधन गुप्ता समाज के लोग उपस्थित थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.