ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मिशन नगरोदय का शुभारंभ: CM शिवराज बोले- कांग्रेस सरकार में कमलनाथ कहते थे मामा खजाना खाली कर गया

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मिशन नगरोदय का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कई विकास कार्यों की सौगात भी दी। कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कहा कि जब मैं सरकार में आया तब प्रदेश का बंटाधार था। पूरे प्रदेश में सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं थीं। 2019 में भी कुछ दिन के लिए बंटाधार मुख्यमंत्री बने।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जब कमलनाथ सरकार में थे तो खजाना खाली का ही रोना रोया करते थे। कहते थे मामा खजाना खाली कर गया। अरे मामा औरंगजेब था क्या? जो खजाना लेकर चला गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की तारीफ की। सीएम ने कहा कि इंदौर जाकर ऐसा लगता है जैसे विदेश में आ गए हैं। इंदौर दिन प्रतिदिन विकास कर रहा है।

वहीं सीएम ने कहा कि हमने माफियाओं से 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई है। आज में घोषणा करता हूं कि ये जमीन आवास बनाने के लायक होगी तो वहां गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। गरीबों के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं।10 रुपए में हम भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। किसी को भी हम फुटपाथ पर नहीं सोने देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.