ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरपंच ने जबरन नाबालिग की 32 वर्षीय महिला से करा दी शादी, पिता ने SP से की शिकायत

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पंचायत ने जबरन एक 16 वर्षीय किशोर की 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला से शादी करा दी। मामला सामने आने के बाद सभी हैरान है। वहीं किशोर के पिता ने सरपंच के खिलाफ एसपी से शिकायत की है।

सरपंच पर जबरन शादी कराने का आरोप

दरअसल, सिंगरौली जिले के खुटार ग्राम के दक्षिण टोला निवासी कमलेश्वर शाह ने आरोप लगाया है कि उसके नाबालिग पुत्र की शादी सरपंच बालमुकुंद सिंह परिहार और महिला के परिजनों ने दबाव बनाकर 32 वर्षीय महिला से शादी करा दी, जो पहले से ही दो पतियों से तलाक ले चुकी है।

12 लाख की धोखाधड़ी: शादी के नाम पर इंजीनियर युवती को फंसाया, बहाने बनाकर मांगता रहा पैसा, अब सलाखों के पीछे 3 आरोपी

महिला बाल विकास और एसपी कार्यालय में शिकायत

नाबालिग के पिता ने इसकी शिकायत महिला बाल विकास और एसपी कार्यालय में की है। नाबालिग के पिता ने बताया कि खुटार निवासी नीलू उर्फ गुड़िया से जबरन उसके नाबालिग बेटे की शादी करा दी गई है।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई- पुलिस

वहीं पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी अनिल सोनकर का कहना है कि मामला की शिकायत की गई है जिसे संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.