ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल गांधी जब तक हैं तब तक कांग्रेस खतरे में रहेगी

भोपाल | मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब तक वे हैं तब तक कांग्रेस खतरे में रहेगी। कांग्रेस नेता विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं और यह पार्टी का पुराना शगल है। यही राहुल गांधी ने भी किया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विदेश में जाकर राहुल गांधी ही नहीं पूरी कांग्रेस विदेश में भारत को बदनाम करती रही है। कांग्रेस इन्हीं पदचिन्हों पर चलती रहती है। कांग्रेस जब खतरे में होती है तो उसके नेताओं को भारत का संविधान खतरे में नजर आता है। देश को बदनाम करना छोड़कर पार्टी की चिंता करना चाहिए। मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी घेरा और कहा कि जो भी हिंदू देवी देवता के खिलाफ बोलता है उसके समर्थन में वे खड़े हो जाते हैं। वे किसी अन्य धर्म के पक्ष में नहीं बोलते हैं और न ही ये किसी अन्य धर्म के खिलाफ बोलने वाले का समर्थन करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.