ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी, चिरंजीत के दाएं हाथ में लगी गोली

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल चिरंजीत कुमार दास को जीएमसीएच बेतिया में चिकित्सार्थ भेजा

बेतिया : पश्चिम चम्पारण ज़िला के बेतिया पुलिस अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी लालसरैया में सोमवार की रात लगभग 10 बजे तीन अज्ञात युवकों ने एक चिरंजीत कुमार दास को गोली मार दिया। उल्लेखनीय है कि चितरंजीत दास को भोजनोपरान्त भ्रमण के क्रम मे बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवको ने उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया, असफल रहने पर उनके दाएं हाथ में गोली मार दिया। गोली की आवाज सुनते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। चितरंजन दास के परिजनों ने इस घटना की सूचना मझौलिया थाना की पुलिस को दी। सूचना पर मझौलिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, उन्होन घायल चिरंजीत कुमार दास को चिकित्सार्थ बेतिया स्थित जीएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि परिजनों ने उत्कृष्ट चिकित्सा के लिए चिरंजीत को मोतिहारी स्थित रहमानिया अस्पताल ले गए । परिजनों का कहना है कि अभी तक उसके हाथ से गोली नही निकली है। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घायल युवक चिरंजीत कुमार दास के पिता निरंजन दास ने मझौलिया थाना में आवेदन नही दिया है, लेकिन चौकीदारके बयान अथवा घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी आवेदन पर कोई मामला दर्ज नही किया हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दिया जाएगा। मामले में जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाज़ उपरांत परिजन पुलिस को आवेदन करेंगे तो क्या उसके पूर्व गोली मारकर भागने वाले खुला घूमेंगे?

Leave A Reply

Your email address will not be published.