ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हार्दिक पटेल के अगले सप्ताह भाजपा में शामिल होने की संभावना

अहमदाबाद | कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हार्दिक पटेल अगले सप्ताह भाजपा का भगवा धारण कर सकते हैं| जानकारी के मुताबिक भाजपा हाईकमांड ने हार्दिक पटेल के पार्टी में शामिल करने की हरी झंडी दे दी है| बता दें कि गत 18 मई को हार्दिक पटेल ने गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रमुख समेत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे दे दिया था| जिसके बाद से वह किस पार्टी में शामिल होंगे इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे| राममंदिर और धारा 370 समेत कई मुद्दों को लेकर हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी समेत भाजपा सरकार की तारीफ की थी| जिससे लगता था कि हार्दिक पटेल भाजपा जॉइन कर सकते हैं, लेकिन कब यह तय न था| अब जानकारी है कि हार्दिक पटेल आगामी 30 मई को भाजपा में विधिवत शामिल हो जाएंगे| बताया जाता है कि हार्दिक पटेल की इच्छा थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी गुजरात दौरे के वक्त या फिर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में गांधीनगर में होनेवाले सहकार सम्मेलन के दौरान भाजपा जॉइन करें| लेकिन भाजपा हाईकमांड ने हार्दिक पटेल की इन दोनों मांगों को खारिज कर दिया है| इसलिए अब हार्दिक पटेल आगामी 30 मई को गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम में भगवा धारण कर सकते हैं| हार्दिक पटेल के साथ उनके करीबी भी भाजपा जॉइन कर सकते हैं| संभावना है कि केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया इस मौके पर गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे|

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.