ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किसानों द्वारा खरीदे गए ट्रैक्टर

रायपुर. एक साल के भीतर ही कोंडागांव जिले में किसानों ने 950 ट्रैक्टर खरीदे हैं. ये आंकड़े देखकर और सुनकर खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी हैरान हैं. कोंडागांव के माकड़ी ब्लॉक में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक किसान ने जब बताया कि धान बेचकर राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत मिलने वाले पैसे से उसने ट्रैक्टर खरीदा है, तो मुख्यमंत्री ने खुद ये आंकड़े बताए और ये भी कहा कि इससे किसानों की खुशहाल झलकती है.

न्याय योजना से मिलने वाली राशि को अधिकतर किसान अपनी कृषि को उन्नत करने में खर्च कर रहे हैं. ताकि वो पहले से भी बेहतर फसल ले सकें. इसके लिए किसान सिंचाई पंपों के लिए लगातार विद्युत कनेक्शन की भी मांग कर रहे हैं.

विद्युत कनेक्शन का आवेदन स्वीकृत

मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि अकेले कोंडागांव जिले से ही सिंचाई पंप के विद्युत कनेक्शन के लिए 5 हजार आवेदन आए हुए हैं. इनमें से 1 हजार 466 आवेदन तो अकेले माकड़ी ब्लॉक के ही हैं. माकड़ी में ही उपस्थित किसानों का सीएम ने तत्काल 1 हजार 466 किसानों के सिंचाई पंप के लिए विद्युत कनेक्शन के आवेदन को स्वीकृत कर दिया, ताकि सिंचाई के अभाव में किसान परेशान ना हों.

किसानों के साथ खिलवाड़ करने वालों को जाना होगा जेल- सीएम

इतना ही नहीं किसानों के हित में ही कोंडागांव में 53 हजार व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा और 3 हजार 409 सामुदायिक वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है. इसके अलावा 107 सामुदायिक वन संसाधन के अधिकार भी किसानों को दिए गए हैं. सीएम बघेल ने किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है और किसानों के साथ धोखा करने वालों को जेल के भीतर रहना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.