थानाध्यक्ष लें मालखानों का प्रभार, शीघ्र सभी लंबित राज्यसात प्रस्तावों को भेजें: डॉ आशीष
सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं इंस्पेक्टर के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
मोतिहारी/
पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने थानों में लंबित सभी राज्यसात मामलों को शीघ्र भेजने का निर्देश देते हुए कई थानों के मालखानों की स्थिति पर असंतोष जताया। कहा कि संबंधित थानाध्यक्ष मालखानों का प्रभार स्वयं लें। इस समीक्षा बैठक में जिले के सभी प्रभार के लिए लंबित कांडों को लेकर संबंधित थानाध्यक्षों को अविलंब प्रभार लेने का निर्देश दिया। एसपी ने जिले के सभी थानों में मालखाना प्रभार की गहन समीक्षा की। कहा कि थानों में मालखाना प्रभार की स्थिति असंतोषजनक पाई गई है, उनमें संबंधित थानाध्यक्ष को अविलंब मालखाना प्रभार लें।
वहीं उन्होंने इस माह में कांडों के सम्यक अनुसंधान एवं निष्पादन की कांडवार समीक्षा भी की। जिसके उपरांत उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को इस माह दर्ज होने वाले कांडों में से कम से कम डेढ़ गुना कांड निष्पादन का लक्ष्य देते हुए इसका दृढ़तापूर्वक पालन का एसपी ने निर्देश।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने मद्यनिषेध से संबंधित शराब के विनष्टीकरण एवं राज्यसात की भी बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने अधीनस्थ थानों में कल आयोजित होने वाले स्पेशल ड्राइव में शराब के भौतिक विनष्टीकरण को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने थाना से अविलंब सभी लंबित राज्यसात प्रस्तावों को भेजने का निर्देश दिया।