जनोन्मुखी पुलिसिंग के साथ जनता की समस्याओं का शीघ्र करें समाधान: एसपी
दो सौ से अधिक जन शिकायतों का आन द स्पॉट किया निष्पादन, शिथिल पदाधिकारियों को लगाई फटकार
मोतिहारी / लोगों की समस्याओं के समाधान और लंबित मामले निष्पादन के लिए इन दिनों पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। वहीं जन शिकायतों को सुनने और सुलझाने की दिशा में एसपी गंभीर हैं। नतीजतन सैकड़ों की संख्या में समस्याओं को लेकर एसपी कार्यालय में लोग पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में आज
पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने आज कार्यालय में आम जनता की 200 से भी अधिक शिकायतों पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शिथिल पुलिस पदाधिकारियों को फटकार भी लगाई। जिसके साथ ही जन समस्याओं का निष्पादन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस निरीक्षकों से जनोन्मुखी पुलिसिंग के साथ जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया।