ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड

नई दिल्ली । बिहार के भागलपुर से डॉ सुमन सोनी (सरकारी शिक्षिका) को दादा साहेब फाल्के फ़िल्म फेयर पुस्कार नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया। दिल्ली के 5 स्टार हॉलिडे होटल में देश के फ़िल्मी सितारों, विभिन्न राज्यो के महिला MLA, MP, बॉलीवुड फिल्म निर्माता निर्देशक सपना चौघरी, मॉरिशस ब्रांड एम्बेसडर, कोरियोग्राफर आदि महान हस्तियों के साथ डॉ सुमन सोनी का भी नाम जुड़ गया। डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड मिलने से पूरे बिहार सहित भागलपुर शहर को डॉ सुमन सोनी पर गर्व महसूस हो रहा रहा है साथ ही खुशयो से बधाइयां पे बढाइये दे रहे है।
डॉ सुमन सोनी को ये पुरस्कार इनके विगत कई वर्षों से लगातार समाज के हित में किये गए निःस्वार्थ भाव के सेवाभाव को सर्वोत्तम देख के दिया गया है। बिना ANGO चलाये अपने वेतन के 10 प्रतिशत हर महीने उन गरीब , जरूरतमंदों एवम बुजुर्गों बच्चो के नाम कर दी है जिन्हें सच मे मदद की आवश्यकता है। डॉ सुमन सोनी वाइस प्रिंसिपल के पद पे बिहार भागलपुर में बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजान हाट सरकारी विद्यालय में कार्यरत है।डॉ सुमन सोनी जो एक नेक दिल इंसान होते हुवे एक वरिष्ठ समाजसेवी,व कवियत्री भी है। इन्हें समाज के बच्चे भी माँ और मईया के नाम से पुकारते है। दाह संस्कार, शादी ,जरूरत मंद बच्चो की पढ़ाई लिखाई, बाढ़ पीड़ितों की मदद करना इनके स्वाभाव में निहित है। इन्हें प्रकृति प्रेमी भी कहा जाता है।अपने हाथों से अपने घर, विद्यालय व आस पास में अनगिनत पेड़,पौधे लगा हरियाली ला देना इनके स्वभाव में शामिल है।पशु पक्षियों से अत्यधिक लगाव,राह चलते किसी के दुख को अपना दुख समझ उनकी सेवा करना इनके स्वभाव में शामिल है। प्राकृतिक आपदा में इन्होंने अपने वेतन के कभी कभी 3 भाग जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित करती आ रही है।सेवा भाव के कारण कभी कभी इनके परिवार में भी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है फिर भी डॉ सुमन सोनी सेवाभाव में कभी पीछे नहीं हटती। अपने सेवाभाव स्वभाव की वजह से लगातार कई वर्षों से डॉ सुमन सोनी सोसल मीडिया में खुद की एक पहचान बनाई है, देश के विभिन्न राज्यो में इनकी अपनी एक अलग पहचान है।
ये अपने शिक्षक पद पे रहते हुवे कविताओं की रचना करना , चित्रकारी की रुचि एवम अपने विद्यालय सेवाकाल के बाद हर पल सेवाभाव के लिए निस्वार्थ भाव से पूर्णसमर्पित रहना, बृद्धाश्रम, अनाथालय को मंदिर मान अपने दोनो बच्चो को संग जाकर यथा संभव सेवा करती है। हर खुशी के माहौल में स्लम एरिया के बच्चों को अपने घर बुला के सम्मान के साथ खाना खिलाना व उनके जरूरत के सामान दे वो विदा करती है ।ये सिलसिला इनका कई वर्षों से निरंतर चलता आ रहा है।
इनके विभिन्न अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा के मिसालों से ये पूरी सोसल मीडिया में एक प्रेरणा श्रोत के प्रतीक मानी जाती है।बहुत लोग इन्हें मदर टेरेसा और आयरन लेडी भी कहते है।क्योंकि विकट से विकट घड़ी में भी इनके चहरे से मुस्कान नही हटते।हर परिस्थियों का डट के सामना करती है।अपने आस पास के बच्चो को सदा नैतिकता पाढ़ पढ़ाना अपना कर्तव्य मानती है। इन्ही कोमल स्वभाव के कारण स्कूल के कई बच्चियां इन्हें माँ पुकारती है।
न जाने अब तक कितने राज्यो में अनगिनत नेशनल व इंटरनेशनल अवार्ड सम्मान के रूप में अपने बहुमुखी प्रतिभाशाली की परचम लहराते हुवे पा चुकी है ।
डॉ सुमन सोनी का मानना है कि ये सेवाभाव की प्रेरणा उन्हें अपने गुरुदेव के बताए गए रास्ते पर चलने, परिवार और उनके दिए संस्कार से मिले ।जिसके लिए वो अपने परिवार की सदा कृतज्ञता प्रकट करती है। इनकी कई रचनाएँ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओ में छप चुकी है।
इस आयोजन में पद्मश्री सपना चौधरी,चर्चित गजल गायिका सोमा घोष एवम कई महान हस्तियों के हाथों सम्मान से नवाजा गया। सम्मान समारोह में एक से बढ़ के एक जानी मानी हस्तियां को अपने अपने क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने से सम्मान मिला, डॉ सुमन सोनी का नाम भी इन हस्तियों में शामिल हुवा। सम्मान पाने वालों मे डॉ सुमन के साथ कोरियोग्राफर फरहा खान, सपना चौधरी, नायिका जिनल पांड्या,प्लेबैक सिंगर अशोक मस्ती,कोरियोग्राफर मुदरसर खान,एकर श्रीवर्धन त्रिवेदी, निवेदिता,पवित्र रिश्ता की उषा ताई व विभिन्न राज्यो के विभिन्न पार्टी के महिला MLA, MP व एक से बढ़ के एक प्रेरणाश्रोत महान हस्तियों के साथ डॉ सुमन को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन एचिभेमेंट अवॉर्ड सम्मान से नवाजा गया। जो पूरे बिहार के लिये गौरव की बात है। जो डॉ सुमन का निस्वार्थ सेवाभाव का ही प्रतिफल है।
डॉ सुमन सोनी के बच्चें डॉ सृष्टि सुमन (जयपुर में कार्यरत डेंटिस्ट), कार्यरत सिविल इंजीनियर सिद्धार्थ सुमन ने बताया कि माँ को आज तक इनकी निःस्वार्थ सेवा भाव के तहत विगत कई वर्षों से माँ को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।ज्यूरी मेम्बर के द्वारा इनके कार्यो को कई वर्षों से सराहा जाता आ रहा है। डीपीआईएएफ की टीम ने पुरुस्कार के लिये 100 महान हस्तियों को चयनित किया। जिसमे देश के विभिन्न राज्यो से महान हस्तियां शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.