ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्रकार हत्याकांड: आरोपियों ने नहीं किया सरेंडर तो पुलिस ने बुल्डोजर से ढाह दिया घर

बेगूसराय: बेगूसराय में सुभाष पत्रकार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. तीन आरोपियों के घर को पुलिस ने बुल्डोजर से ढहा दिया है। तीनों आरोपियों के घर मुनादी कराकर पुलिस ने चेतावनी दी थी कि अगर 24 घंटे में आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया तो उनके घरों पर बुल्डोजर चलाकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के घर को ढहा कर बदमाशों को सख्त संदेश देने का काम किया है.बिहार की बेगूसराय पुलिस ने पत्रकार सुभाष हत्याकांड के तीनों आरोपियों के घर को बुल्डोजर चलाकर ढाह दिया। पुलिस ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए गुरुवार की शाम को सरेंडर करने की चेतावनी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक, अगर शुक्रवार को दिन भर में आरोपी सरेंडर नहीं करता है तो शनिवार की सुबह जेसीबी से तीनों आरोपियों को घर को तोड़ने की बात कही थी। इस संबंध में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉक्टर शालिग्राम सिंह ने बताया कि जिला पत्रकार संघ के आंदोलन का परिणाम है कि आज अपराधी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। पर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।
पत्रकारों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और 30 दिनों के अंदर चार्जशीट दायर करने के लिए मांग की। जब तक ये मांगें पूरी नहीं होती तब तक ये आंदोलन चलता रहा रहेगा’- डॉक्टर शालिग्राम सिंह, अध्यक्ष जिला पत्रकार संघ, बेगूसराय।
बता दें कि 20 मई को बिहार के बेगूसराय के बखरी के वेब पत्रकार व सांखू गांव निवासी 25 वर्षीय सुभाष कुमार की शुक्रवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.