ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद में दो की हत्या से गांव में तनाव, कैंप कर रही पुलिस, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिला के रोसडा अनुमंडल के हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या के बाद गांव तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए शुक्रवार को समस्तीपुर एसपी हृदय कांत सदलबल घटनास्थल पर पहुंच मुआयना किया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि परिदह गांव के ही कारी यादव और जितेन्द्र यादव दोनों के बीच वर्षो सें गहरी दोस्ती थी। इसी दौरान कुछ वर्ष पूर्व कारी यादव की पत्नी माला देवी और जितेन्द्र यादव के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जितेन्द्र और माला के बीच प्यार का परवान चढने लगा। दो वर्ष पूर्व जितेन्द्र यादव माला देवी को लेकर भाग गया था।जिससे कारी यादव ने अपने पत्नी का अपहरण कर लेने संबंधित मामला हसनपुर थाना में दर्ज करवाया था। जिसमें जितेन्द्र यादव अपहरण के मामला में कुछ दिन जेल में भी रहा था। जेल से निकलने के बाद दोनों के बीच एक बार बहस भी हुआ था। उस समय स्थानीय लोगों की पहल से दोनो शांत हो गया था। इसके बाद दोनों की बचपन की दोस्ती में दरार पैदा हो गई। दोनो एक दूसरे के खुन के प्यासे हो गए थे। गुरूवार की दोपहर जितेन्द्र यादव अपने बेटे को लेकर मोटरसाइकिल से गांव में घुम रहा था इसी बीच जितेन्द्र यादव और कारी यादव के बीच बहस शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनो के बीच जमकर मारपीट होने लगा। मारपीट होते देख कारी यादव के परिवार के लोग भी पहुंच जितेन्द्र यादव की जमकर पिटाई करने लगा। गंभीर रूप से घायल जितेन्द्र यादव की मौत घटनास्थल पर हो गई। जितेन्द्र की मौत की खबर सुनते जितेन्द्र यादव के परिवार के लोग कारी यादव को गांव में खोजने लगे। देर शाम गन्ने के एक खेत से कारी यादव को पकड़कर जितेन्द्र यादव के परिवार वालों ने जमकर पिटाई कर दिया जिससे उसकी भी मौत इलाज के दौरान हो गई।
घटना के बाद दोनो के परिवार के लोग घर से फरार हैं। वहीं घटना की सुचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनाव को देखते हुए रोसड़ा डीएसपी सहरियार अख्तर, थानाध्यक्ष निशा भारती सहित भारी संख्या में पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.