ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

“पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन” योजना शुरूः कोरोना में मां-बाप को खोने वाले बच्चों को प्रतिमाह मिलेगी आर्थिक सहायता और निःशुल्क शिक्षा, बालिग होने पर मिलेंगे 10 लाख

ग्वालियर। देश में आज से “पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन” योजना की शुरुआत की गई। ग्वालियर कलेक्ट्रेट में आयोजित “पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन” कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। कोरोना काल में अपनों को गंवाने वाले बच्चों की देखभाल के लिए केंद्र सरकार ने यह पहल शुरू की है। ग्वालियर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने वर्चुअल पीएम मोदी को भी सुना।

आयोजन में ग्वालियर जिले के 10 ऐसे बच्चे भी शामिल हुए जिन्होंने कोरोना काल में अपने माता पिता को खोया है। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत सिंधिया ने बच्चों को एक किट दी। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत केंद्र सरकार बेसहारा बच्चों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता, निःशुल्क शिक्षा और 10 लाख रुपए का बीमा दे रही है।

इन बच्चों के लिए पोस्ट ऑफिस में 10 लाख रुपए की राशि जमा करके रखेगी जो इन्हें बालिग होने पर मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी सबके लिए भला करने वाले पीएम है। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना से देश के साढ़े चार हजार से ज्यादा बच्चों को लाभ मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.