दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी दस्तक
देश की राजधानी में चिलचिलाती गर्मी के बीच सोमवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी है। इससे पहले मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी-तूफान की संभावना जताई थी। वहीं आज शाम को तेज हवाओं और बारिश के चलते लूटियन दिल्ली में कई जगह पेड़ टूट पाए गए और वहीं कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की भी स्थिति पैदा हो गई है।
राजधानी दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा आदि में भी आंधी-तूफान और बारिश ने दस्तक दी। इससे पहले रविवार की शाम को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान देखा गया था।
बता दें कि आज आईएमडी के अधिकारी ने कहा था कि दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों तक लू से राहत मिलेगी है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.