ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जीडीपी के आंकड़े आज होंगे जारी

देश की अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने के संकेतों के बीच सबकी नजरें पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद  के आंकड़ों पर है। सरकार की ओर से मंगलवार को जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 4.5 फीसदी से नीचे रह सकती है जो तीसरी तिमाही से कम है।भारतीय स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों ने एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि देश की जीडीपी दर चौथी तिमाही में 2.7 फीसदी रह सकती है। यह अन्य सभी अनुमानों में सबसे कम है। वहीं रेटिंग एजेंसी इक्रा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 3.5 फीसदी रह सकती है।इक्रा ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमोडिटी की कीमतों में तेजी और पिछले साल का उच्च आधार दर है। कमोडिटी के दाम बढ़ने से कंपनियों ने विस्तार की रफ्तार घटाई है, जिसका असर वृद्धि दर पर पड़ सकता है। हालांकि, इसमें यह भी कहा गया है कि कृषि और उद्योग जीडीपी वृद्धि दर में एक फीसदी का सकल मू्ल्य जोड़ेंगे, जो एक बेहतर संकेत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.