ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिंगर केके को आखिरी सफर पर ले जाने के लिए घर पहुंची फूलों से सजी एंबुलेंस, जल्द शुरू होगी अंतिम यात्रा

मशहूर सिंगर केके  (Krishnakumar Kunnath) का बीते मंगलवार कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उन्हें तत्काल नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अब परिवार सिंगर का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई लेकर पहुंच गया है, जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

केके को अंतिम यात्रा पर ले जाने के लिए एंबुलेंस उनके अंधेरी वर्सोवा स्थित घर पहुंच चुकी है, जहां से तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सिंगर के पार्थिव शरीर को शमशान ले जाने वाली एंबुलेंस फूलों से सजी हुई है।

Bollywood Tadka

बता दें, केके 31 मई को एक शो के लिए कोलकाता पहुंचे थे, जहां उन्होंने 20 गाने गाकर खूब महफिल जमाई। इन गानों में से गाया हुआ आखिरी गाना “पल”   सच साबित हुआ। शो के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महज 53 साल की उम्र में उनके दुनिया को यूं अलविदा कह जाने से फैंस काफी सदमे में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.