जिला के कई क्षेत्रों में पुलिस ने छापामारी कर विदेशी शराब, महुआ पास बरामद कर किया भट्टी भी नष्ट
पकड़ी गई मोटरसाइकिल एवं कई अपराधी पर करवाई कर उसे पुलिस ने भेजा जेल
सासाराम। आशीष भारती पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के सेवन / निर्माण / बिक्री / भण्डारण / परिवहन / शराब तस्कर / शराब व्यवसायियों / शराब माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, दिनांक – 31 मई 2022 को रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नासरीगंज थानान्तर्गत पडुरी गॉव के सामने सोन नदी के डीला पर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का निर्माण / बिक्री किया जा रहा है। सूचना, सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, नासरीगंज थाना एवं ए०एल०टी०एफ० टीम को पुलिस बल के साथ सोन नदी के डीला पर छापेमारी हेतु भेजा गया, जहाँ छापेमारी के दौरान लगभग 12000 ली० महुआ पास बरामद कर विनष्ट किया गया है। साथ हीं 08 ड्राम,10 प्लास्टिक ड्राम, 03 चापाकल 05 भट्ठी को नष्ट किया गया है। इस संबंध में संबंधित के विरूद्ध काण्ड दर्ज कर कार्रवाई की गई। दिनांक 31 मई 2022 को ही गुप्त सूचना पर अमझोर थानान्तर्गत सोन नदी के डीला पर आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, अमझोर थाना एवं ए०एल०टी०एफ० टीम को पुलिस बल के साथ छापेमारी हेतु भेजा गया, जहाँ छापेमारी के दौरान लगभग 25000 ली० महुआ पास बरामद कर विनष्ट किया गया है। साथ हीं शराब की 20 भट्ठी भी धवस्त किया गया है तथा करीब 40 ली0 महुआ शराब भी बरामद किया गया है। इस संबंध में काण्ड दर्ज कर कार्रवाई की गई। आज दिनांक 1 जून 2022 को रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तिलौथू थानान्तर्गत टिकरपुर में अवैध शराब का बिक्री किया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, तिलौथू थाना को पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी हेतु भेजा गया, जहाँ छापेमारी के दौरान अभियुक्त 1. राजू कुमार, पे०-महेंद्र सिंह, सा० – टिकरपुर, थाना- तिलौथू जिला रोहतास को कुल – 05 ली० देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में काण्ड दर्ज कर कार्रवाई की गई।
आज ही दिनांक 1 जून 2022 को रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अगरेर थानान्तर्गत मुख्य सड़क होते हुए एक शराब कारोबारी मोटरसाईकिल से अवैध शराब लेकर जा रहा है। सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, अगरेर थाना को पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर वाहन जाँच लगाकर जाँच करने का निर्देश दिया गया। वाहन जाँच के दौरान एक मोटरसाईकिल पर लादकर ले जा रहा अभियुक्त अरविन्द कुमार, पे०-मनोज प्रसाद, सा०- घुसिया खूर्द, थाना- बिक्रमगंज, जिला- रोहतास को कुल 59.160 ली० विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक मोटरसाईकिल को भी जप्त किया गया है। इस संबंध में भी काण्ड दर्ज कर कार्रवाई की गई। शराब पीने और बेचने वाले समाज के दुश्मन हैं। शराब पीने और बेचने वाले की शिकायत निडर होकर रोहतास पुलिस नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन / मोबाईल नं०- 06184-253204 या 7061944921 पर करें। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जायेगी।