ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Sonia Gandhi कोरोना पॉजिटिव, बीते दिनों बैठक में शामिल कई कांग्रेसी भी हुए संक्रमित

Sonia Gandhi Corona positive। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज जानकारी दी है कि सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। सुरजेवाला ने बताया कि बीते कुछ दिनों में हुई बैठकों के दौरान सोनिया गांधी जिन भी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली है, उनमें से भी कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था और इसके बाद कोविड-19 टेस्ट कराने पर उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सोनिया गांधी ने खुद को किया आइसोलेट

सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी ने कोरोा संक्रमित रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और ठीक हो रही हैं। सुरजेवाला ने कहा कि डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि सोनिया गांधी 8 जून से पहले ठीक हो जाएंगी।

ED ने सोनिया को 8 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने 8 जून को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करेगा। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी के दो-तीन दिन में ठीक होने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.