ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

रामगढ़वा( पू च0)

बुधवार को रामगढ़वा के प्रकाश मैरेज हाल में पीएचसी रामगढ़वा द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता रक्सौल एसडीएम आरती कुमारी ने किया।इस अवसर पर एसडीओ ने बताई की कोरोना योद्धाओं के हौसलों को आओ मिलकर और बढ़ाते हैं! सहयोग विश्वास से करोना को हारते हैं!कोरोना काल मे सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य व कर्तब्यों व दायित्वों के निर्वाहन करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इसमे उपस्थित असैनिक शाल्य चिकित्सक व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रंजीत राय,बीडीओ मो सज्जाद,सीओ मणिभूषण कुमार, टीकाकरण नोडल पदाधिकारी प्रहस्त कुमार, पीएचसी प्रभारी सुमन कुमार व अन्य लोगों ने मीडिया से जुड़े लोगों को बधाई दी ।साथ ही कहा गया कि मीडिया कर्मियों का कोरोना से लड़ाई में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।इनकी बदौलत स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य करने में सहयोग एवं हौसला मिला
।इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़वा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ टीएच पासा के सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई।इसके लिए स्थानीय मैरेज हाल में एक समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमे स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय व स्थानीय अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।विदाई समारोह में डॉ टीएच पासा के रामगढ़वा में रहकर किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।बताया गया है कि डॉ पासा में अद्भुत गुण हैं।इनके शांत, सरल और मृदुभाषी स्वभाव के कारण अस्पताल में कभी भी खराब माहौल नहीं बना।विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने इनके साथ बिताए पल को भी याद किया।मौके पर डॉ सुनील कुमार,बीएम पाल,बसुरुद्दीन अहमद, डॉ संतोष कुमार, ब्रजेश ओझा, निबीत कुमार, सुशांत कुमार, गौतम पांडेय, इंदु देवी,रागिणी कुमारी, मंजू कुमारी इत्यादि लोग मौजूद थे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.