ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, 10 लोग बुरी तरह से झुलसे, इधर कार डेकोरेशन की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

वेंकटेश द्विवेदी, सतना/ छतरपुर। सतना के उचेहरा थाना अंतर्गत परसमनिया पाठा के पास एक बस 11 हजार केवी विद्युत तार की चपेट में आ गई। जिससे बस में सवार 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया जा रहा कि पन्ना जिले के सलेहा का एक परिवार मैहर में लड़की की शादी कर वापस लौट रहा था। परसमनिया पाठा के पास उनकी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही बस में करंट फैल गया। तकरीबन 10 लोग झुलस गए। बस में महिला पुरुष और बच्चों समेत 40 से 50 लोग सवार थे।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही उचेहरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अनान-फानन में मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

विश्व पर्यावरण दिवस: सीएम शिवराज सिंह ने लोगों को दिलाई शपथ, बोले- जन्मदिन, सालगिरह और माता-पिता की पुण्यतिथि पर पौधे जरूर रोपे, जन्मदिन पर मेरे साथ करें वृक्षारोपण

कार डेकोरेशन की दुकान में लगी आग

रणधीर परमार, छतरपुर। जिले के नोगांव रोड पर कार डेकोरेशन की दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है नीचे बैटरी की थोक दुकान है जिस कारण आग और तेजी से फैली।

Read more- Health Minry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.