ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

26 वर्षों से ‘कैद’ हनुमानजी की जमानत को आचार्य किशोर कुणाल की पहल

भोजपुर एसपी से मिलकर मूर्ति की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने का किया आग्रह

पटना। बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना में 26 वर्षों से ‘कैद’ हनुमानजी को छुड़ाने के लिए पटना के महावीर मंदिर ने पहल की है। करीब 42 लाख रुपये की अष्टधातु की मूर्ति को छुड़ाने के लिए महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने गुरुवार को भोजपुर के पुलिस अधीक्षक से बात कर जमानत की पेशकश की है। साथ ही उन्होंने एसपी से हनुमानजी की कीमती मूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।
बता दें कि 1996 में भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के गुंडी गांव स्थित श्री रंगनाथ स्वामीजी मंदिर से श्रीरामानुज स्वामी जी और हनुमानजी की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हुई थीं। हनुमानजी की मूर्ति किसी कुएं से बरामद हुई और उसे कृष्णागढ़ थाने के मालखाने में रख दिया गया।
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि दस वर्ष पहले भी उन्होंने हनुमान जी के जमानत का प्रयास किया था। तब मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने निजी मंदिर का हवाला देते हुए महावीर मंदिर की ओर से जमानत के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.