ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय सुपरस्टार की दीवानी हुई चैंपियन की गर्लफ्रेंड

डब्लूडब्लूई में भारतीय पहलवानों का जलवा एक बार फिर देखने को मिल रहा है। कभी वीर महान विदेशी पहलवानों को जमकर पीटते हैं तो कभी जिंदर महल के सामने विपक्षी पानी मांगते दिखते हैं। शैंकी भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। रिंग के अंदर मुकाबले जीतने के साथ ही वो रिंग के बाहर अपने डांस से फैंस का दिल जीत रहे हैं। इस हफ्ते भी उन्होंने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। मौजूदा आईसी चैंपियन की गर्लफ्रेंड समांता इर्विन भी उनकी दीवानी हो चुकी हैं और इस बार तो उन्होंने शैंकी के साथ मस्त डांस किया। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हफ्ते जिंदर महल के मैच के दौरान शैंकी ने अपने डांस का जलवा बिखेरा और इस बार समांता इर्विन ने भी उनका साथ दिया। हालांकि, जिंदर महल को यह पसंद नहीं आया और वो गुस्सा होकर चले गए। इस हफ्ते स्मैक डाउन के मैच से पहले जिंदर महल ने शैंकी को डांस करने से मना किया था, लेकिन शैंकी खुद को रोक नहीं पाए और मैच के दौरान कई बार डांस किया। उनके डांस की वजह से महल का ध्यान भटका और वो मैच हारने की कगार पर आ गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.