ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानमंत्री वित्त व कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालयों के ‘अनुप्रतीकात्मक सप्ताह’ समारोह का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जून को वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के ‘अनुप्रतीकात्मक सप्ताह’ (आइकानिक वीक) समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ के मुताबिक, वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय छह से 11 जून तक ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘अनुप्रतीकात्मक सप्ताह’ समारोह आयोजित कर रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के ‘अनुप्रतीकात्मक सप्ताह’ के दौरान, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय और वित्त मंत्रालय का प्रत्येक विभाग अपने समृद्ध इतिहास और विरासत के साथ-साथ आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तत्परता का प्रदर्शन करेगा। उदाहरण के लिए, तीसरे दिन यानी आठ जून 2022 को भारत में प्रतिभूति बाजार के विकास पर एक वृत्तचित्र जारी किया जाएगा और अंतिम दिन, 11 जून 2022 को, राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय, ‘धरोहर’, जो जब्त किए गए सामान, प्राचीन वस्तुओं और सीमा शुल्क विरासत की एक श्रृंखला को प्रदर्शित करता है, राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.