ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण” होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह छतरपुर और पन्ना जिलों के दौरे पर

केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने आज पन्ना नेशनल पार्क का दौरा किया । “मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण” होने के अवसर पर सभी केंद्रीय मंत्री इस पखवाड़े में देश के विभिन्न जिलों में दो दिन का दौरा और प्रवास करेंगे । श्री सिंह छतरपुर और पन्ना जिलों के दौरे पर कल मध्य प्रदेश पहुंचे । माननीय मंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त की कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्हें पन्ना नैशनल पार्क में तीन टाइगर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने बाघों के संरक्षण के लिए काम कर रहे पन्ना टाइगर रिज़र्व नैशनल पार्क के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और मध्य प्रदेश सरकार की प्रशंसा की । श्री सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हीरा खनन परियोजना मझगवां पन्ना के जिग प्लांट में वृक्षारोपण किया और एनएमडीसी के कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई।

श्री सिंह ने पन्ना जिले के ग्राम मंडला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली । माननीय मंत्रीजी ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएँ महिला सशक्तिकरण में एक सम्बल प्रदान कर रही है। श्री सिंह ने पन्ना में चल रही अमृत सरोवर योजना का निरीक्षण किया। 24 अप्रैल 2022 को शुरू की गई इस नई पहल- मिशन अमृत सरोवर का उद्देश्य अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है।

श्री सिंह ने पन्ना ज़िले में जानकी महिला समूह से जुड़ी दीदी लक्षमणिया नामदेव जी का डायमंड ढाबा देखा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण ) की हितग्राही दीदी विष्णुप्रिया वैरागी द्वारा बनाया गए आवास का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने आवास योजना के अन्य लाभार्थियों से भी मुलाकात की । सभी ने आवास योजना हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी को आभार व्यक्त किया और हृदय से धन्यवाद दिया।

इससे पूर्व शनिवार को श्री सिंह ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, खजुराहो का दौरा किया और मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफलतापूर्वक लागू होने की सराहना की । छतरपुर में खजुराहो मंदिरों के दौरे के बाद श्री सिंह ने कहा कि ये वास्तुकला और मूर्तिकला के तालमेल का आदर्श उदहारण है और देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.