ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काका फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

मोतिहारी | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काका फाउंडेशन के तत्वधान में प्रखंड परिसर,पीएसी परिसर व थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी तेजप्रताप त्यागी,सीएससी प्रभारी डॉ शुभम कुमार,अकलियत राजद प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाजुल हक मुन्ना,केसरी हॉस्पिटल के डायरेक्टर कौशल्या केसरी,स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार समेत कई अन्य अतिथियों ने किया।सांसे हो रही हैं कम,आओ पेड़ लगाएं हम। उक्त बातें काका फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिनव अभिषेक ने पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मानव पर्यावरण के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अवसर पर 1972 में हुई थी। हालांकि, यह अभियान सबसे पहले 5 जून 1973 को मनाया गया। यह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है और इसका कार्यक्रम विशेष रुप से,संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किए गए वार्षिक विषय पर आधारित होता है। और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि विश्व पर्यावरण दिवस सिर्फ सौ देशों के लोगों के द्वारा 5 जून को मनाया जाता है। जबकि इनमें और इजाफा होनी चाहिए और पर्यावरण को लेकर हम सबों को एक पहल करने की जरूरत है।हमारे पर्यावरण की स्थिति प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण दिन प्रति दिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें हमारे देश में पर्यावरण के अनुकूल विकास को बढ़ावा देना चाहिए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप नारायण ने कहा कि जीवन को बेहतर और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए पूरे विश्वभर में पर्यावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की स्थापना की गई। आजकल,पर्यावरण का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है,जिसके बारे में सभी को जागरुक होना चाहिए और इस परेशानी का सामना करने के लिए अपने सकारात्मक प्रयासों को करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए काका फाउंडेशन के रुप में लोगो की सबसे बड़ी उम्मीद है।स्टेशन मैनेजर दिलीप कुमार व डॉक्टर कौशल्या केसरी ने संबोधित करते हुए कहा कि काका फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम इस सुगौली की धरती की सुन्दरता को बनाए रखने के लिए कुछ सकारात्मक गतिविधियों के लिए एकसाथ कार्य करने की एक पहल है। हमें पूरे सालभर कार्यक्रम के उद्देश्यों को अपने ध्यान में रखना चाहिए और उन्हें वृक्षारोपण के माध्यम से आसपास के वातावरण को सुन्दर बनाने और साफ-सफाई,पानी की बचत, बिजली का कम प्रयोग, जैविक और स्थानीय खाद्य पदार्थों का उपयोग, जंगली जीवन की सुरक्षा आदि बहुत सी गतिविधियों को कार्यरुप में बदलना चाहिए।जीवन के लिए हमारे पास एकमात्र यही ग्रह है,यह हमारा घर है और हम सभी इसकी प्राकृतिक सुन्दरता को सदैव के लिए बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है।थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का समारोह प्रत्येक वर्ष कई संगठनों द्वारा अलग-अलग शहरों के द्वारा आयोजित किया जाता है। और ठीक उसी प्रकार आज यहां काका फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुई है। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरुकता और प्रोत्साहन को बढ़ावा देता है। यह सकारात्मक सार्वजनिक गतिविधियाँ और राजनीतिक ध्यान प्राप्त करने के लिए प्रभावी वार्षिक अभियान है।मौके पर डॉक्टर श्रवण,पूर्व सरपंच हरि नारायण तिवारी,चंद्रभानु सिंह,कबीर पटेल, जमालुद्दीन, अभय कुमार समेत कई अन्य मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी मो० जमालुद्दीन ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.