ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

22 दिनों से लापता किशोर का सड़ा-गला शव बरामद, कपड़ों से हुई पहचान

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन थाना क्षेत्र से 22 दिनों से लापता एक किशोर का शव शनिवार को मक्के के खेत से बरामद हुआ। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किशोर के सड़े गले लाश के कपड़े से पहचान हुई। किशोर का शव मधुबन थाना क्षेत्र के गंगापुर आईटीआई कॉलेज से दक्षिण करीब चार सौ मीटर की दूरी पर मक्के के खेत से बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने मक्के की खेत मे एक किशोर का का सड़ा गला शव देखा, तो पूरे गांव में शोर मच गया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। शव की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन टोला मोहनवा का रहने वाला 10 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। थाना में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। गंगापुर में सड़ा गला शव मिलने की जानकारी मिलने पर राजेंद्र राय और उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जहां मृतक के शर्ट और जींस पैंट से उसकी पहचान परिवार के लोगों ने की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। ये स्वभाविक मौत है या फिर कोई साजिश का हिस्सा, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.