ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

  11 हजार केवी के विद्युत तार की चपेट में आने से जिंदा जला ट्रक ड्राइवर,  ट्रक समेत पास के दो घर भी जले

– बिजली विभाग की लापरवाही, नीचे झूल रहा था

मुजफ्फरपुर / प्रतिनिधि।  बिजली विभाग की लापरवाही  ने आज एक ट्रक चालक की जान ले ली। नीचे लटक रहे 11 हजार केवी के तार  के सम्पर्क मे आ जाने से एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई ।ट्रक भी जल गया। जलते ट्रक से उडी चिनगारी से पास के दो घर भी जल गये।  मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर पंकज कुमार सरैया थाना के नरगी जीवनाथ गांव का निवासी था। घटना कथैया थाना इलाके के रामपुर भेड़ियाही गांव की है। हादसे  के बाद मृत चालक के घर मे कुहराम मच गया ।इलाके में मातमी सन्नाटा पसर  हुआ है।
जानकारी के  अनुसार पंकज कुमार पिछले आठ सालों से बालू का ट्रक  चलाने का काम कर रहा था । आज वह मोतीपुर बालू मंडी से  हाइवा ट्रक में बालू लेकर रामपुर भेड़ियाही गया था।  वहां उसे बालू अनलोड करना था।बालू अनलोड करने के लिए ड्राइवर ने हाइड्रोलिक से ट्रक के ढाला को ज्योंही  ऊपर की ओर उठाया, ट्रक का ढाला नीचे लटक रहे 11 हजार  केवी तार के सम्पर्क मे आ गया। पंकज को जानकारी नहीं थी कि ट्रक के ठीक उपर 11 केवी का तार लटक रहा है। ट्रक का ढाला 11 केवी तार के करंट की चपेट आ गया और देखते देखते गाड़ी जलने लगी। ड्राइवर  गाड़ी छोड़कर भाग भी नहीं सका। जान बचाने के लिए खलासी भाग गया और आसपास के लोग भी भागन लगे। घटनास्थल पर ही चालक पंकज कुमार ने तडप- तडप कर दम तोड दिया। वहां काफी चीख- पुकार और हंगामा मच गया।  सूचना  मिलने के बाद  बिजली काटी गई ।लेकिन तबतक पंकज पूरी तरह  जल चुका था। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। ट्रक में लगी आग आस -पास के घरों में भी फैल गई। इसमें दो परिवारों , रामनाथ चौधरी एवं उसके भाई ,का घर जलकर राख हो गया।  दो बाइक, घर के सभी सामान और अनाज  के जलने की भी  सूचना है।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक पंकज का भाई अजय सिंह रोते  हुए घटनास्थल पर पहुंचा। उसने बताया कि पंकज की शादी हो चुकी थी और उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं। उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। अजय सिंह भी बालू का ट्रक चलाता है।  अब पंकज के परिवार मे उसके बच्चों को देखने वाला भी कोई नहीं है।
सूचना मिलने पर कथैया थाना प्रभारी राजपत कुमार दमकल यूनिट लेकर पहुंचे। मोतीपुर फायर स्टेशन से दमकल मंगाकर आग को बुझाया गया। स्थानीय तौर पर पंचायत के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा राहतृ कार्य चलाया गया। करीब तीन घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया जा सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.