ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराबबंदी कानून में सुधार की जरूरत, अधिकारी हो रहे मालामाल और गरीब जा रहे जेल- जीतन राम मांझी

किशनगंज: मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के तमाम विधायक और नेता शामिल हुए।
बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में इस क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और उसे प्रस्तावना में शामिल किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन समस्याओं के समाधान की मांग की जायेगी। वहीं उन्होंने शराबबंदी कानून में एक बार फिर से सुधार की मांग करते हुए कहा कि इससे अधिकारी मालामाल हो रहे है और गरीब जेल जा रहे हैं।
वही जातीय जनगणना को जरूरी कदम बताते हुए सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया। मांझी ने तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई अगर कहता है कि हमारे कारण जातीय जनगणना हो रही है तो वह झूठा गाल बजाने के सिवाय कुछ नहीं है। ज्ञानवापी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देश में कुछ ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं जिससे विवाद पैदा हो रहा है। ऐसे मुद्दों को तरजीह नहीं दी जानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.