ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रामगढ़: गोला में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

गोला(रामगढ़)। जिला के गोला क्षेत्र में मंगलवार दोपहर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली । आज लगभग एक सप्ताह से तापमान लगभग 42 डिग्री रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन आज हुई मुसलाधार बारिश की वजह से लोगों ने राहत की साँस ली। आज मुसलाधार बारिश के साथ हीं जबरदस्त तरीक़े से बादल गरजे और वज्रपात भी हुई । इसी बीच बादल गरजने और बज्रपात की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया जानकारी के अनुसार राजेश घाँसी(32 वर्ष) , पिता- लालकिशोर घाँसी , ग्राम- ओरदाना (पेटरवार) निवासी अपनी बहन के घर बनियापोखर(गोला) मंडा पर्व देखने आया हुआ था । आज हुए बारिश से बचने के लिए वो एक पेड़ के नीचे खड़ा था तभी बज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई , तथा एक व्यक्ति छन्नू घाँसी(35 वर्ष) घायल हो गया जिसकी प्राथमिक ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला में की गई ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है । मृतक की शादी दस वर्ष पहले हुई थी तथा वो अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया । घटना के उपरांत मृतक और घायल के प्रति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुखिया पति रमेश चंद्र पोद्दार, कमाल शहजादा, जनार्दन पाठक, पंसस पति संतोष सोनी सहित अनेकों लोग सक्रिय रहें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.