ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रामगढ़-रांची मार्ग पर पटेल चौक के निकट सड़क दुर्घटना, एक की मौत

शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप के निकट स्थित गुमटी के संचालक नरेश की हुई मौत

सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही से घट रही बड़ी दुर्घटनाएं

रामगढ़। शहर के पटेल चौक के निकट फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। जबसे फ्लाईओवर निर्माण का कार्य आरंभ हुआ है। तब से रोजाना लगातार दुर्घटनाएं घट रही है। दुर्घटनाओं से जान और माल का भारी नुकसान हो रहा है। फ्लाईओवर निर्माण करा रही कंपनी के लापरवाही से दुर्घटनाएं घट रही है।सड़क सकरा और खराब हो चुका है। रोजाना शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप के निकट दुर्घटनाएं घट रही है। मंगलवार की शाम को भी शक्ति फ्यूल पेट्रोल पंप के निकट दुर्घटना में गुमटी संचालक नरेश कुमार की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शाम 6:00 बजे के लगभग रांची की ओर से लोहा लादे आ रहा एक टेलर का ब्रेक फेल हो गया। टेलर ने शक्ति फ्यूल के निकट स्थित एक रोड निर्माण में लगी मशीन को पहले धक्का मारा। जिससे कि सड़क निर्माण में लगी मशीन और टेलर दोनों पलट गया। बताया गया कि टेलर और मशीन दोनों पलट गए। एक वाहन नरेश के गुमटी पर जाए पलटा। जिससे कि दुकान में बैठा नरेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस चौक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लगातार इस क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश दिख रहा है। वहीं आ स्थानीय प्रशासन दुर्घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफल दिख रही है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई पहल करता एनएचएआई भी नहीं दिख रहा है। जिसके कारण लगातार दुर्घटनाएं घट रही और लोगों की मौत हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.