ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विराट कोहली ने हासिल की खास उपलब्धि

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला मैदान पर भले ही नहीं चल रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा कायम है। वह सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। यह एक ऐसा मुकाम है जो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा समेत तमाम दिग्गज क्रिकेटर नहीं पा सके। ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो कोहली 20 करोड़ या इससे ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के तीसरे एथलीट बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कप्तान लियोनल मेसी हैं। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 45.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वह 40 करोड़ फॉलोअर्स का जादुई आंकड़ा छूने वाले पहले एथलीट थे। वहीं, मेसी के 33.4 करोड़  फॉलोअर्स हैं। 20 करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने के बाद विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फैन्स का आभार जताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.