ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भगवंत मान ने सिद्धू को बताया संगीत जगत का हीरो; सिक्योरिटी कटौती में घिर चुकी सरकार

चंडीगढ़: भगवंत मान और सिद्धू मूसेवाला।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत पर पंजाब के CM भगवंत मान ने दुख जताया है। मूसा गांव में मूसेवाला की अंतिम अरदास में भगवंत मान ने शोक संदेश भेजा। जिसमें उन्होंने मूसेवाला को संगीत जगत का हीरो बताया। मान की अगुवाई वाली AAP सरकार मूसेवाला की सिक्योरिटी कटौती में घिरी हुई है। मूसेवाला को सिक्योरिटी थ्रैट होने के बावजूद 4 में से 2 गनमैन वापस ले लिए गए। हालांकि हत्या के वक्त यह दोनों गनमैन भी मूसेवाला के साथ नहीं थे। वहीं मूसेवाला समेत जिन 424 लोगों की AAP सरकार ने सिक्योरिटी वापस ली थी, उन्हें कल वह वापस मुहैया करवा दी गई है।भगवंत मान ने कुछ दिन पहले मूसेवाला के घर जाकर उनके पिता से भी दुख जताया था।शोक संदेश में यह कहा भगवंत मान नेसीएम ने कहा कि युवा गायक के चले जाने से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। यह कभी न पूरा होने वाला घाटा है। मूसेवाला की दिल दहलाने और असमय मौत ने सबको झिंझोड़कर रख दिया है। पंजाब सरकार दुख में उनके साथ खड़ी है। मूसेवाला ने अपने दम पर संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया।सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह 2 दोस्तों के साथ रिश्तेदार का पता लेने जा रहे थे। इस मामले में पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन शार्प शूटर्स अभी तक पकड़ से बाहर हैं।मूसा गांव की मिट्‌टी की खुशबू सरहद पार तक पहुंचाईभगवंत मान ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी गायकी ही नहीं बल्कि अपने गांव मूसा की मिट्‌टी की खुशबू को देश-विदेश में पहुंचाया। मूसेवाला ने विश्व स्तर पर नाम पाया।मंत्री ने सौंपा शोक संदेशमूसेवाला की आत्मिक शांति के लिए मानसा में हुए भोग समागम में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सीएम का शोक संदेश सौंपा। इनके साथ विधायक गुरप्रीत बणांवाली, गुरमीत सिंह खुडि्डयां, बलकार सिद्धू और नरिंदर कौर भराज भी शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.